Madhubani News : माकपा कार्यकर्ता 16 सितंबर को करेंगे प्रतिरोध सभा

माकपा कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय मे हुई.

बिस्फी. माकपा कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय मे हुई. बैठक में सीपीएम के बिहार राज्य सचिव ललन चौधरी पर्यवेक्षक के रूप मौजूद थे. अध्यक्षता सोनधारी यादव ने की. सीपीएम जिला सचिव मनोज कुमार यादव ने कहा कि 16 सितंबर को प्रखंड कार्यालय पर प्रतिरोध सभा एतिहासिक होगी. जिसमें सीपीएम के पूर्व सांसद सुभाषिनी अली शिरकत करेंगे. जिसमें हजारों किसान मजदूर नौजवान महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी. इसकी तैयारी अंतिम चरण में है. प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत में बैठकों का दौड़ एवं पदयात्रा का कार्यक्रम किया जा रहा है. बैठक मे बाबूलाल महतो, विंदु यादव, पलटन यादव, ललित कुशवाहा, अखिलेश पंजियार, हलखोरी महतो, अरुण कुमार, रासबिहारी यादव, योगेश कुमार, देवेंद्र साफी, केवल मुखिया, सोगारथ मुखिया, दिलीप यादव, रमेश कुमार यादव, सुरेश राम, सीताराम यादव, लालू प्रसाद, लाल बाबू यादव, महेंद्र यादव, रामवृक्ष पासवान, सोगारथ चौपाल उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >