कोर्ट गार्ड ने दो युवक को किया गिरफ्तार

न्यायालय परिसर में तैनात गार्ड ने दो युवक को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों की तलाशी लेने पर उसके पास से बाइक का चाभी मिली.

मधुबनी. न्यायालय परिसर में तैनात गार्ड ने दो युवक को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों की तलाशी लेने पर उसके पास से बाइक का चाभी मिली. गार्ड ने तत्काल नगर थाना को मामले की सूचना दी. सूचना मिलने पर आयी पैंथर पुलिस ने पूछताछ के लिए युवक को थाना ले गये. बताया जा रहा है कि दोनों युवक न्यायालय परिसर में लगे बाइक पर बारी-बारी से बैठ रहा था. युवकों की इस हरकत पर गार्ड की नजर पड़ी. गार्ड ने दोनों युवक से यहां आने का कारण पूछा. लेकिन वे लोग संतोषजक जवाब नहीं दे सके. बाद में गार्ड द्वारा तलाशी लेने के बाद एक युवक के पॉकेट से बाइक की पांच चाभी मिली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >