Madhubani News : बिजली तार नहीं लगाने पर उपभोक्ता करेंगे आंदोलन

प्रखंड क्षेत्र की चंद्रडीह पंचायत के मकुनमा गांव में विद्युत विभाग द्वारा पिछले दो वर्षों से गांव में बिजली की पोलिंग कराने के बावजूद भी तार नहीं लगया गया.

खजौली. प्रखंड क्षेत्र की चंद्रडीह पंचायत के मकुनमा गांव में विद्युत विभाग द्वारा पिछले दो वर्षों से गांव में बिजली की पोलिंग कराने के बावजूद भी तार नहीं लगया गया. संवेदक द्वारा गाड़े गये पोल में बिजली तार नहीं लगाने से उपभोक्ता नंगा बिजली तार लगाकर बिजली का उपयोग कर रहे हैं. बिजली तार की समस्या को लेकर जिला परिषद क्षेत्र संख्या- 22 के जिप सदस्य दीपक कुमार सिंह ने समस्या का आवाज उठाते हुए जिला पदाधिकारी, विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता जयनगर को पत्र भेजकर एवं दूरभाष से संपर्क स्थापित कर बिजली तार लगाने की मांग की है. जिप सदस्य ने कहा कि मकुनना गांव के दर्जनों विद्युत उपभोक्ता प्रखंड विद्युत प्रशाखा के कनीय अभियंता प्रिय रंजन झा को लिखित आवेदन देने के बाद भी विभाग द्वारा अभी तक पोल में तार नहीं लगाने से नंगा बिजली तार से बिजली उपयोग कर रहे हैं. जिप सदस्य ने कहा कि यदि विद्युत विभाग 15 दिन के अंदर मकुनमा गांव बिजली तार नहीं लगाती है तो आंदोलन चलाया जाएगा. उपभोक्ता अशोक झा, पंडित परमानंद झा, कामवीर झा, ललन ठाकुर, सुधीर झा, श्याम झा सहित दर्जनों उपभोक्ता धरना प्रदर्शन करने पर बाध्य होगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >