Madhubani News : कानूनी पेंच में फंसा स्टेशन के समीप टेंपो व इ - रिक्शा स्टैंड का निर्माण

रेलवे स्टेशन के सामने खाली पड़ी जमीन पर ऑटो स्टैंड निर्माण कार्य अधर में लटक गया है.

मधुबनी.

शहर में यातायात व्यवस्था ठीक करने के लिए रेलवे स्टेशन के सामने खाली पड़ी जमीन पर ऑटो स्टैंड निर्माण कार्य अधर में लटक गया है. निगम की ओर से शहर के रेलवे स्टेशन के सामने स्थित टेंपो व इ-रिक्शा स्टैंड निर्माण कार्य शुरू होने के साथ ही बंद हो गया.

29 अक्टूबर को बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद यहां से अतिक्रमण खाली कराया गया था. रहिका अंचल कार्यालय से जमीन संबंधित सूचना मिलने के बाद यहां निर्माण कार्य प्रारंभ कराया गया था. कानूनी दांवपेच में फंसा स्टैंड की जमीन पर स्टैंड निर्माण के लिए रखे गए ईंट, बालू रातों रात हटा लिया गया. स्टैंड निर्माण के मामले में नगर निगम फिलहाल चुप्पी साध लिया है. टेंपो, ई-रिक्शा स्टैंड के लिए दिसंबर में निगम के धावा दल ने स्टेशन चौक स्थित करीब 5 कट्ठा से अधिक जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराकर पीलर से घेराबंदी की गयी थी. जनवरी के प्रथम सप्ताह में निगम ने जमीन पर टेंपी, ई-रिक्शा स्टैंड का बोर्ड लगाया गया. 10 जनवरी से जमीन पर स्टैंड निर्माण कार्य के लिए ईंट, बालू रखी गई. ईंट बिछाने का कार्य शुरू किया गया. एक-दो दिन बाद ही जमीन पर से इंट, बालू उठा लिया गया. इस घटनाक्रम से टेंपो स्टैंड निर्माण लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है. हालांकि निगम का कहना है कि अभी तक एनओसी प्राप्त नहीं हुई है.

अतिक्रमण स्थल पर चस्पाई गयी थी आम सूचना

स्टैंड के लिए 21 दिसंबर 2024 को निगम के धावा दल द्वारा अतिक्रमण खाली करायी गयी. जमीन पर आस्थाई दरवाजे पर निगम द्वारा “आम सूचना ” चिपकाई गयी थी. सूचना में बताया गया था कि अंचलाधिकारी रहिका, अमीन के प्रतिवेदन के आलोक में अतिक्रमण को खाली कर दें. अन्यथा प्रशासन के स्तर से बल पूर्वक खाली कराया जाएगा. अतिक्रमण खाली की कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों द्वारा उक्त जमीन को निजी बताते जमीन को लेकर न्यायालय मुकदमा लंबित की बात बतायी गयी थी. धावा दल लोगों की बातों की अनदेखी करते हुए कार्रवाई में जुटी रही.

स्टैंड निर्माण का मामला अधर मेंस्थानीय लोगों का माने तो स्टैंड के लिए अतिक्रमण मुक्त कराई गई जमीन का मामला न्यायालय में पहले से ही लंबित है. जबकि कई लोगों का यह भी कहना है कि उक्त जमीन पर दवा करने वाले स्थानीय एक लोग ने न्यायालय में मामला दर्ज कराने से टेंपो, ई-रिक्शा स्टैंड निर्माण का मामला अधर में लटकता नजर आ रहा है.

क्या कहते हैं अधिकारी

नगर आयुक्त अनिल चौधरी ने कहा कि रहिका अंचल कार्यालय से एनओसी नहीं मिलने के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >