मधुबनी के खुटौना में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, मरीजों को ताले में बंद कर भागे अवैध नर्सिंग होम संचालक

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खुटौना में अवैध नर्सिंग होम पर छापेमारी की। जांच के दौरान एक क्लीनिक में मरीजों को ताले में बंद पाया गया, जबकि संचालक फरार हो गए।

illegal Nursing Home CS Raid: खुटौना बाजार में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है. अवैध रूप से चल रहे नर्सिंग होम की जांच करने जब सिविल सर्जन (सीएस) हरेंद्र कुमार पहुंचे, तो पूरे बाजार में हड़कंप मच गया. जांच टीम को देखते ही कई अवैध नर्सिंग होम के संचालक मरीजों को भगवान भरोसे छोड़कर मौके से फरार हो गए.

फोटो | Prabhat Khabar Network

Hospital sealed: जांच में कई क्लीनिक संचालक मिले नदारद

सीएस ने सबसे पहले न्यू कृष्णा नर्सिंग होम, राम-जानकी नर्सिंग होम और भगवती हेल्थकेयर की गहन जांच की. जांच के दौरान इन तीनों संस्थानों में डॉक्टर मौजूद पाए गए. हालांकि, कागजातों में कुछ मामूली कमियां पाई गईं, जिन्हें सीएस ने अविलंब दुरुस्त करने का सख्त निर्देश दिया. इसी बीच टीम को भनक लगी कि बाजार के कई अन्य क्लीनिक संचालक अपने-अपने संस्थानों में ताला लगाकर भाग खड़े हुए हैं.

फोटो | Prabhat Khabar Network

Health Department Action: ऑपरेशन वाले मरीजों को कमरे में किया बंद

कार्रवाई के दौरान टीम एक अन्य हेल्थकेयर पर पहुंची, जहां मकान के आगे और पीछे दोनों तरफ से ताला जड़ा हुआ था. मौके पर दंडाधिकारी के रूप में तैनात अनुराग सौरव की मौजूदगी में सीएस हरेंद्र कुमार ने मेन गेट का ताला तोड़वाया. जब टीम अंदर दाखिल हुई, तो चार कमरों में करीब पांच महिला मरीजों को बंद देखकर भौचक्की रह गई. मरीजों का कमरा खुलवाया गया, तो पता चला कि किसी का पेट खोलकर (सिजेरियन) बच्चा निकाला गया था, तो किसी का एबॉर्शन (गर्भपात) किया गया था. ऑपरेशन के बाद इन गंभीर मरीजों को ताले में बंद कर संचालक फरार हो गए थे.

फोटो | Prabhat Khabar Network

दवाइयां और उपकरण जब्त, क्लीनिक सील

सीएस ने जांच के दौरान अवैध क्लीनिक से बीस कार्टन दवाइयां और डिस्पेंसरी से 50 तरह के सर्जिकल उपकरणों को जब्त किया. जब्ती सूची बनाकर इस अवैध नर्सिंग होम को तत्काल सील कर दिया गया है. सील करने से पहले सीएचसी प्रभारी डॉ. विजय मोहन केशरी ने सभी मरीजों को सुरक्षित निकालकर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उचित इलाज चल रहा है. स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

जारी रहेगा सघन जांच अभियान

सीएस हरेंद्र कुमार ने बताया कि जो क्लीनिक बंद पाए गए हैं, उनकी खिड़की से कमरों की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई गई है. खुटौना में अवैध रूप से चल रहे सभी चिकित्सा संस्थानों की अब लगातार जांच की जाएगी और कमियां या अवैध गतिविधियां पाए जाने पर संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी.

यह भी पढ़ें... सोशल मीडिया पर नाबालिग की फोटो वायरल करने का मामला, मोतिहारी साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ramesh kumar sah

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >