Madhubani News : बाल दिवस सह खेलकूद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

प्रखंड की किशनपुर गांव में प्रभात सकरी एवं मानोस यूनिदास के सहयोग से संचालित पूरक शिक्षा केंद्रों के बच्चों के बीच बाल दिवस सह खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

झंझारपुर. प्रखंड की किशनपुर गांव में प्रभात सकरी एवं मानोस यूनिदास के सहयोग से संचालित पूरक शिक्षा केंद्रों के बच्चों के बीच बाल दिवस सह खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में 15 गांव से लगभग 430 बच्चे शामिल हुए. समारोह में अभिभावकों ने भी बढ़चकर हिस्सा लिया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्राथमिक विद्यालय किशनपुर प्रधानाध्यापिका ईशा झा, विशिष्ट अतिथि सुकमारी देवी, विकास मित्र प्रभात के निदेशक फादर बाबू ने कार्यक्रम की शुरुआत की. सर्वप्रथम फादर बाबू द्वारा मुख्य अतिथि, उपस्थित बच्चे एवं अभिभावकों स्वागत किया. कहा कि बच्चे ही कल का भविष्य है. इसलिए शिक्षा, खेल, संगीत, पर्यावरण एवं कला के क्षेत्र में आगे आकर अपने देश को आगे बढ़ा सकते है. कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को दर्शया. कार्यक्रम का संचालन नेहा कुमारी और चंद्रकांत मिश्र ने की. कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रभात संस्था के कार्यकर्ता मनोहर मंडल, विद्यानंद कमाती, भैरव यादव, कृष्ण कुमार, गंगा कुमार, अमरजीत कुमार, संजय कुमार पासवान, अरविंद कुमार, प्रतिभा कुमारी, अनिल कुमार, विनोद मुखिया एवं हरेराम मंडल ने सहयोग किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >