Madhubani News : मुख्य पार्षद ने सफाई के लिए कचरा वाहन को किया रवाना

सभी वार्डों से घर-घर कचरा संग्रहण करने के लिए नये वाहन उपलब्ध कराये गये हैं.

झंझारपुर. शहर के सभी वार्डों से घर-घर कचरा संग्रहण करने के लिए नये वाहन उपलब्ध कराये गये हैं. जिनका शुभारंभ मुख्य पार्षद बबीता शर्मा, कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी दीपक कुमार, सिटी मैनेजर संजय कुमार, वीरेंद्र नारायण भंडारी, दुर्गा राय, सुजीत कुमार झा ने हरी झंडी दिखाकर किया. मुख्य पार्षद ने कहा कि कचरा वाहनां की संख्या बढऩे से स्वच्छता कार्य को प्रभावी बनाया गया है. कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि तीन बड़ा ट्रैक्टर, दो छोटा ट्रैक्टर, बारह इ-रिक्शा, 27 हाथ का ठेला एवं 20 ठेला सफाई एजेंसी साज ट्रेडिंग कंपनी पटना को उपलब्ध कराया है. अब सफाई में दिक्कत नहीं होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >