सेलटैक्स अधिकारी ने सामान से लदे टाटा 407 को किया जब्त

वाणिज्य कर विभाग के झंझारपुर अंचल के राज्य कर आयुक्त राजन श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने फुलपरास के खोपा एनएच 27 से एक समान से लदा टाटा 407 को जब्त किया.

झंझारपुर. वाणिज्य कर विभाग के झंझारपुर अंचल के राज्य कर आयुक्त राजन श्रीवास्तव के ��ेतृत्व में टीम ने फुलपरास के खोपा एनएच 27 से एक समान से लदा टाटा 407 को जब्त किया. उस वाहन से किराना का विभिन्न सामान व पान मसाला ले जाया जा रहा है. टीम को चालक द्वारा किसी प्रकार की कागजात नहीं दिखाया गया. टीम के अधिकारियों ने टाटा 407 को खोपा से झंझारपुर थाना परिसर जब्त कर लगाया. मंगलवार दोपहर नरहिया के व्यापारी की उपस्थिति में मालवाहक से सामानों को बाहर निकाला गया और उसका आकलन समाचार प्रेषण तक किया जा रहा था. राज्य कर संयुक्त आयुक्त राजन श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले मे पेनाल्टी का प्रावधान है. इस दौरान सहायक आयुक्त पंकज कुमार सिंह, वसीम अकरम सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >