Madhubani News : विद्यालय में सावित्री बाई फुले की जयंती मनीं

उत्कृष्ट मध्य विद्यालय, जितवारपुर में प्रधानाध्यापक सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में सावित्री बाई फुले की जयंती शनिवार को समारोह पूर्वक मनायी गयी.

मधुबनी. उत्कृष्ट मध्य विद्यालय, जितवारपुर में प्रधानाध्यापक सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में सावित्री बाई फुले की जयंती शनिवार को समारोह पूर्वक मनायी गयी. इस अवसर पर प्रधानाध्यापक सतीश कुमार सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए बालिका शिक्षा के क्षेत्र में सावित्री बाई फुले द्वारा किए गए योगदान पर विस्तृत चर्चा की. उन्होंने कहा कि सावित्री बाई फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 को हुआ था. 1848 में सावित्री बाई फुले ने अपने पति ज्योतिबा फुले के साथ मिलकर पुणे में पहली बार बालिकाओं के लिए विद्यालय स्थापित की थी. जिसमें विभिन्न जाति के मात्र 9 बालिकाओं का नामांकन हुआ था. उस समय हमारे समाज में बालिकाओं को शिक्षा देना बहुत ही कठिन कार्य था. सावित्रीबाई फुले जब विद्यालय जाती तो रास्ते में उनके ऊपर कीचड़, गोबर यहां तक कि विष्ठा भी फेंक दिया जाता था. इसलिए वो हमेशा दो साड़ी लेकर विद्यालय जाती थीं. महिला सशक्तीकरण, विधवा विवाह,एवं छुआछूत के क्षेत्र में उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन न्योछावर कर दीं. उनके इसी कार्य से प्रभावित होकर महाराष्ट्र सरकार द्वारा उन्हें सम्मानित भी किया गया. प्लेग महामारी में लोगों की सेवा करते हुए 1897 उनकी मृत्यु हो गयी. इस अवसर पर विद्यालय के वरीय शिक्षक अशोक कुमार राय, शिक्षिका चंद्रलता कुमारी, संगीत कुमारी रजक, प्रेमलता कुमारी, जीनत परवीन, उम्मे हबीबा, स्मिता शंकर, रोजी प्रिया,वन्दना कुमारी, पूजा कुमारी सुमन,कामिनी कुमारी, शिक्षक भूपेंद्र प्रताप सिंह, मो. रूहुल्लाह, प्रदीप कुमार पंडित, शिक्षा सेवक दीपक कुमार व छोटू कुमार सदाय ने भी से श्रद्धा सुमन अर्पित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >