Madhubani News : महाशिवरात्रि मेला में लगेगा सीसीटीवी कैमरा

महाशिवरात्रि के अवसर पर पूजा सह मेला समिति के सदस्यों और प्रशासन की बैठक हुई.

अंधराठाढ़ी. प्रखंड के मदनेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में बुधवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर पूजा सह मेला समिति के सदस्यों और प्रशासन की बैठक हुई. समिति के अध्यक्ष देवलाल यादव ने अध्यक्षता की. आगामी 26 और 27 फरवरी को शिवरात्रि पूजा सह मेला है. सामाजिक और प्रशासनिक दृटिकोण से मदनेश्वरस्थान काफी संवेदनशील माना जाता है. बीडीओ राकेश रौशन ने बताया कि शांति व्यवस्था बहाल रखना प्रशासन की प्राथमिकता में शामिल है. अंधराठाढ़ी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि पूजा और मेला में विधि व्यवस्था के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे का इस्तेमाल किया जाएगा. पुलिस मेला समिति के स्वयं सेवको को भरपूर सहयोग करेगी. बैठक में देव लाल यादव, सीताराम महतो, अशोक मंडल, मो. अतिकुर्र रहमान, प्रमोद साह, सोनेलाल, बिपिन यादव, मो. मुस्लिम, उप मुखिया संतोष सदाय, ब्रह्म देव गुप्ता, कमरुजम्मा, प्रमोद साह, सरपंच मो. जब्बार, मो. ज़ियाउद्दीन, मो. साबिर आदि दर्जनों लोगों ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >