Madhubani News : अनियंत्रित वाहन की ठोकर से मवेशी की मौत, वृद्ध महिला जख्मी

अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने मवेशी को ठोकर मार एनएच किनारे नाला पर चढ़ गया.

हरलाखी. थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 227 स्थित फुलहर नचारी चौक पर अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने मवेशी को ठोकर मार एनएच किनारे नाला पर चढ़ गया. मौके पर ही मवेशी की मौत हो गयी, जबकि वृद्ध महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. आनन-फानन में घायल ललिता देवी को साहरघाट के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना शनिवार सुबह आठ बजे की है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि साहरघाट की ओर से मारुति कार उमगांव की तरफ जा रही थीं. इसी दौरान गाड़ी अनियंत्रित हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने चालक को बंधक बना लिया. सूचना मिलते ही हरलाखी थानाध्यक्ष जितेंद्र सहनी दलबल के साथ मौके पर पहुचीं. भीड़ अनियंत्रित देख साहरघाट पुलिस को भी बुलाया गया. दरअसल, भीड़ दो गुटों में होकर एक दूसरे के साथ धक्का मुक्की कर रहे थे. फिर काफी मशक्कत के बाद पुलिस स्थिति पर कंट्रोल कर चालक को अपने कब्जे में ले लिया. थानाध्यक्ष जितेंद्र सहनी ने कहा कि पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >