देर रात तक रतजगा करते रहे प्रत्याशी व समर्थक

प्रत्याशी व उनके समर्थकों ने सोमवार को रतजगा किया. दूर दराज के गांव तक समर्थक घूमते रहे. मतदाताओं से मिलकर अपने अपने पक्ष में मतदान करने की आरजू मिन्नत व गुहार लगाते दिखे.

मधुबनी. झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव की सारी तैयारी पूरी हो गयी है. रविवार को चुनाव प्रचार थमने के साथ ही प्रत्याशी व उनके समर्थकों का जनसंपर्क अभियान भी तेज हो गया. अंतिम समय तक प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिये जी जान से जुटे रहे. हालांकि कहीं से किसी प्रकार के नोंक झोंक, प्रत्याशी या उनके समर्थकों और प्रशासनिक अधिकारी के बीच कहासुनी की बातें सामने नहीं आयी है. समाचार लिखे जाने तक मधेपुर में एक व्यवसायी के घर से 80 हजार रुपये व कुछ कागजात पुलिस ने बरामद किया है. जांच की जा रही थी. प्रत्याशी व उनके समर्थकों ने सोमवार को रतजगा किया. दूर दराज के गांव तक समर्थक घूमते रहे. मतदाताओं से मिलकर अपने अपने पक्ष में मतदान करने की आरजू मिन्नत व गुहार लगाते दिखे. कहीं पर काम करने का आश्वासन तो कहीं पर समर्थकों के द्वारा संबंधों की दुहाई दी जा रही थी. हाथ में पर्चा लिये प्रत्याशी व समर्थक मतदाताओं से अपना क्रम संख्या बताने मे जुटे रहे. इस कोशिश में ये नेता लगे रहे कि मतदाताओं के दिमाग में केवल उन्हें का नाम और इवीएम पर उनका क्रमांक याद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >