Madhubani News : योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए शिविर आयोजित

दीप पूर्वी पंचायत भवन पर सरकार की ओर से चलायी जा रही योजनाओं के क्रियान्वयन और पर्यवेक्षण के लिए शिविर का आयोजन हुआ.

लखनौर. दीप पूर्वी पंचायत भवन पर सरकार की ओर से चलायी जा रही योजनाओं के क्रियान्वयन और पर्यवेक्षण के लिए शिविर का आयोजन हुआ. अघ्यक्षता बीडीओ राजेश्वर राम ने की. जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे. जिसमें जलनल योजना, आंगनबाड़ी, मनरेगा, जनवितरण प्रणाली, आवास योजना आदि से संबंधित समस्या पर पंचायत के लोगों से बातचीत की गयी. इस दैरान शिकायत के 15 आवेदन दिये. जिसमें शौचालय निर्माण का भुगतान, स्वच्छता कर्मी का भुगतान, जॉब कार्ड, मनरेगा से लेबर का भुगतान, दाखिल खारिज, परिमार्जन नहीं होने की शिकायत लेकर आवेदन दिया. वहीं, मनरेगा से जॉब कार्ड को 15 आवेदन आये. जिसमें पहले से प्राप्त आवेदन के आधार 35 जॉब कार्ड आवास सहायक को दिया गया. अवसर पर मुखिया शंकर प्रसाद, वार्ड सदस्य एवं पंचायत के लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >