मतदान प्रतिशत बढ़ाने को ले चलाया जागरुकता अभियान

लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर विभिन्न माध्यमों से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है.

मधवापुर. लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर विभिन्न माध्यमों से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है. इसी क्रम में मधवापुर में त्रिमूर्ति जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा मतदाता जागरुकता अभियान चलाया गया. लोगों से वोटिंग की अपील की गयी. साथ ही मतदान के महत्व की जानकारी मतदाताओं को दी गयी. इस दौरान संगठन से जुड़े सभी जीविका दीदी को मतदान के लिए शपथ दिलाई गयी और निर्णय लिया गया कि गर्मी को देखते हुए पहले मतदान फिर जलपान किया जाएगा. मौके पर मुकेश कुमार, संजिला कुमारी, ललिता देवी, सुनीता देवी सहित दर्जनों जीविका दीदी मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >