सरकारी स्कूलों में रिक्त शिक्षकों के पद की सूची तलब

शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र भेजकर सरकारी स्कूलों में रिक्त पड़े शिक्षकों के पद की सूची विषयवार एक सप्ताह में भेजने का निर्देश दिया है.

मधुबनी . शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र भेजकर सरकारी स्कूलों में रिक्त पड़े शिक्षकों के पद की सूची विषयवार एक सप्ताह में भेजने का निर्देश दिया है. इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी को भेजे पत्र में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने कहा है कि बीपीएससी द्वारा विद्यालय अध्यापकों चयन के लिए परीक्षा ली जाएगी. चयन परीक्षा के लिए विज्ञापन जारी होने से पहले शिक्षकों के रिक्त पड़े शिक्षकों के पद की सूची आवश्यक है. ताकि रोस्टर के अनुसार रिक्त पड़े शिक्षकों के पदों का आकलन किया जा सके. यह जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी जावेद आलम ने कहा है कि जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र भेजकर विभागीय निर्देश से अवगत करा दी गयी है. शीघ्र शिक्षकों के रिक्त पदों की सूची बनाकर विभाग को भेज दी जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >