Madhubani News : भाजपा मंडल कार्यकारिणी सदस्यों ने निकाली तिरंगा यात्रा

भारतीय जनता पार्टी बीके झंझारपुर मध्य मंडल की बैठक सर्वसीमा गांव में हुई. मध्य मंडल अध्यक्ष पप्पू कुमार साहू की अध्यक्षता में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की गई.

झंझारपुर. भारतीय जनता पार्टी बीके झंझारपुर मध्य मंडल की बैठक सर्वसीमा गांव में हुई. मध्य मंडल अध्यक्ष पप्पू कुमार साहू की अध्यक्षता में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की गई. साथ ही बूथ जीतो चुनाव जीतो पर भी कार्यकर्ताओं को गुर सिखाये गए. बैठक के बाद तिरंगा यात्रा भी निकाली गई. जो गांव में घूमकर लोगों को आतंकियों को उसी की जमीन पर जाकर सेना ने मौत के घाट उतारे जाने की बात बताया. बैठक में जिला उपाध्यक्ष राजू देवी, विवेक कुमार झा, सुंदर श्याम मिश्र, भुवन यादव, महेश ठाकुर, भारत चौधरी, बौअन मुखिया, ओम प्रेम राम, समता देवी, दुर्गा देवी आदि मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >