Madhubani News : भैंसा से टकराकर बाइक सवार बिजली मिस्त्री की मौत, दूसरा जख्मी

लौकही थाना क्षेत्र के एनएच 104 पर धबही गांव के समीप बुधवार की रात भैंसा से टकराकर बाइक सवार बिजली मिस्त्री की मौत हो गयी.

Madhubani News : फुलपरास. लौकही थाना क्षेत्र के एनएच 104 पर धबही गांव के समीप बुधवार की रात भैंसा से टकराकर बाइक सवार बिजली मिस्त्री की मौत हो गयी. जबकि दूसरा मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान फुलपरास नगर पंचायत के वार्ड 10 निवासी अविनाश कुमार उर्फ ललन 32 के रूप में हुई. वहीं, दुर्घटना में घायल बिजली मिस्त्री नगर पंचायत सिसवा बरही निवासी जीवछ यादव के रूप में हुई. बताया जा रहा है कि दोनों बिजली मिस्त्री एक ही बाइक पर सवार होकर रात करीब 10 बजे लौकही से अपने घर फुलपरास आ रहा था. इसी क्रम में एनएच 104 पर धबही गांव के समीप एक भैंसा से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. दुर्घटना के बाद मिस्त्री जीवछ बाइक के साथ सड़क पर गिर गया. जिसे राहगीर व स्थानीय लोगों की मदद से बेहोशी की हालत में अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए दरभंगा रेफर कर दिया. इतना में घायल मिस्त्री जीवछ को होश आया. उन्होंने अपने साथ (मृतक) अविनाश उर्फ ललन के होने की बात कही. जिसके बाद उनके परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचे. तबतक लौकही थाना पुलिस ने अविनाश को मृत अवस्था में सड़क किनारे से निकाल लिया था और उनेके परिजनों की तालमेल से शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया. इधर, दुर्घटना में अविनाश की मौत होने की सूचना पर परिजनों में चीख-पुकार मच गयी. बताया जा रहा है कि अविनाश गांव में बिजली मिस्त्री का कार्य कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था. उनके छोटे – छोटे दो बच्चे हैं. पत्नी रो – रो कर बेहोश हो रही थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Gajendra kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >