बस की ठोकर से बाइक सवार की मौत

लालमनियां थाना क्षेत्र के बारापट्टी गांव के निकट बस एवं बाइक में टक्कर हो गई.

खुटौना. लालमनियां थाना क्षेत्र के बारापट्टी गांव के निकट बस एवं बाइक में टक्कर हो गई. जिसमें घटना स्थल पर ही बाइक सवार की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार लालमनियां की ओर जा रहा था. वहीं बस विपरित दिशा से आ रही थी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रास्ता संकीर्ण होने के कारण बस चालक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे बाइक सवार को ठोकर मार दिया. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के भेलहा निवासी 35 वर्षीय मो. युसूफ के रूप में की गई है. सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >