Madhubani News : ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

नगर थाना क्षेत्र के लहेरियागंज के वार्ड - 8 नाका के नजदीक शुक्रवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गयी.

मधुबनी. नगर थाना क्षेत्र के लहेरियागंज के वार्ड – 8 नाका के नजदीक शुक्रवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक ट्रक की ठोकर से बुरी तरह जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों ने में घायल युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के क्रम में घायल बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. घटना के संबंध में ट्रैफिक इंस्पेक्टर नीलमणि ने कहा है कि सुबह के 10 बजे दुर्घटना की सूचना मिलते ही वे घटनास्थल पर पहुंचे, जहां ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार बुरी तरह घायल था. उसे स्थानीय लोग व परिजनों के सहयोग से क्रिब्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान लाहौ नगर बसुआरा रोड के अब्दुल रहमान (38) के रूप में हुई. वह निजी कुरियर कंपनी में सामान डिलीवरी का काम करता था. ट्रक ड्राइवर घटनास्थल पर ही ट्रक को छोड़कर फरार हो गया. ट्रक जब्त कर थाना लाया गया है. लहेरियागंज में घटनास्थल पर चश्मदीद विकास कुमार ने कहा कि ट्रक मधुबनी से राजनगर की ओर जा रहा था. लहेरियागंज नाका के पास बाइक सवार ट्रक से साइड लेकर आगे बढ़ने लगा. सड़क के किनारे नाले से निकाले गए कीचड़ के कारण बाइक फिसल गया. जिसके कारण वह ट्रक की चपेट में आ गया. ट्रक के धक्के ने घायल बाइक सवार को कमर से नीचे तक कुचल दिया. घायल व्यक्ति के ड्राइविंग लाइसेंस से उसकी पहचान हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >