ट्रक से कुचल कर बाइक सवार की मौत

सड़क दुर्घटना में दरभंगा जिला के बेनीपुर निवासी महिंद्र दास के पुत्र संजय दास की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी.

सकरी. सड़क दुर्घटना में दरभंगा जिला के बेनीपुर निवासी महिंद्र दास के पुत्र संजय दास की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी. ट्रक को पुलिस कब्जे में लेकर बैशाली जिला निवासी ट्रक ड्राइवर 55 वर्षीय धीरेंद्र प्रसाद सिंह को न्यायिक हिरासत में ले लिया है . घटना शुक्रवार शाम की है. जब बाइक सवार संजय दास पंडौल की ओर से अपने घर दरभंगा जिला के बेनीपुर की तरफ जा रहा था. तभी सकरी थाना क्षेत्र के सागरपुर पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार को पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया. घटना के बाद ट्रक वहां से भाग निकला. पर स्थानीय युवकों ने ट्रक को खदेड़ कर पकड़ लिया. घटना की सूचना 112 व सकरी थाना को दिया गया. घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गयी. आस पास के लोगों ने उसे पहचाने से इंकार कर दिया. स्थानीय लोगों के मुताबिक बाइक सवार सकरी की तरफ जा रहा था. पीछे से आ रही तेज रफ़्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया. जिसके कारण युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही सकरी थानाध्यक्ष राहुल कुमार, एसआई दीपू कुमार, बिरेन्द्र यादव व अनिल कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >