Bihar Train News: जानकी एक्सप्रेस पर गिरा बिजली का तार, कुछ देर के लिए थमी यात्रियों की सांसे, फिर…

Bihar Train News:मधुबनी जिले में बड़ा हादसा होते-होते रह गया. जिले में जानकी एक्सप्रेस पर बिजली का तार गिर गया, जिसके बाद यात्रियों की सांसें ही अटक गई. हालांकि, किसी तरह स्थिती पर काबू पाया और लोको पायलट की सतर्कता से हादसा टल गया.

Bihar Train News: खबर बिहर के मधुबनी जिले से है जहां जानकी एक्सप्रेस पर बिजली का तार गिर गया. देखते ही देखते इस दौरान यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया. बड़ी अनहोनी की आशंका को लेकर लोगों की सांस अटक गई. लेकिन, किसी तरह पूरी स्थिती पर काबू पाया गया. बड़ा रेल हादसा लोको पायलट की सूझ-बूछ से होते-होते टल गया.

जयनगर-दरभंगा रेलखंड पर हुई घटना

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा जयनगर-दरभंगा रेलखंड के खजौली में हुआ. खजौली स्टेशन के पास ओवरहेड इक्विपमेंट टूटने से बिजली का तार जानकी एक्सप्रेस पर गिर गया. यह ट्रेन जयनगर से मनिहारी जा रही थी. ट्रेन के यात्री घंटों तक परेशान रहे. खबर की माने तो, नमो भारत ट्रेन के साथ-साथ कई अन्य ट्रेनों का परिचालन ठप्प हो गया.

रेल प्रशासन को दी गई सूचना

वहीं, बिजली का तार टूटने को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि, इस रेल खंड पर ओवरहेड इक्विपमेंट की खराबी या टूट-फूट सही मेंटेनेंस नहीं होने के कारण ऐसी परिस्थिती आ जाती है. इधर, रेल कर्मी की माने तो बिजली का दो इंसुलेटर भी ब्रस्ट कर दिया गया है. हालांकि, रेल प्रशासन को इस पूरे मामले को लेकर जानकारी दे दी गई है. वहीं, ट्रेन का परिचालन ठप्प होने से कई यात्रियों को दिक्कतें हुई. देरी से ट्रेनें पहुंचने के कारण यात्री अपने गंतव्य स्थान पर समय से नहीं पहुंच सके.

Also Read: तेजप्रताप-ऐश्वर्या तलाक मामले में सुनवाई आज, लालू के छोटे लाल ने अनुष्का के साथ वाली फोटो पोस्ट करने की बात की थी कबूल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >