Bihar News: पंचेश्वरनाथ महादेव मंदिर में तोड़फोड़, पहले मूर्तियों को तोड़ा फिर किया पुजारी पर हमला

Bihar News: मधुबनी जिले के मधवापुर थाना क्षेत्र में स्थित पंचेश्वरनाथ महादेव मंदिर में एक युवक ने अचानक तोड़फोड़ कर दी और पुजारी पर हमला कर दिया. इस घटना से पूरे इलाके में तनाव फैल गया.

Bihar News: मधुबनी जिले के मधवापुर थाना क्षेत्र में स्थित पंचेश्वरनाथ महादेव मंदिर में एक युवक ने अचानक तोड़फोड़ कर दी और पुजारी पर हमला कर दिया. इस घटना से पूरे इलाके में तनाव फैल गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है.

मंदिर में घुसकर मूर्तियां तोड़ी

मिली जानकारी के अनुसार एक युवक मंदिर में घुसा और वहां महादेव और पार्वती की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर बाहर फेंक दिया. मंदिर से आ रही आवाज सुनकर पुजारी मौके पर पहुंचे तो युवक ने मंदिर की घंटी से उन पर हमला कर दिया. हमले में पुजारी गंभीर रूप से घायल हो गए. पुजारी की पत्नी निभा देवी ने बताया कि मंदिर से कुछ आवाज आ रही थी. जब वह और उनके पति देखने गए तो वहां मौजूद युवक ने अचानक उन पर हमला कर दिया. उसने मंदिर की घंटी उठाकर सीधे पुजारी के सिर पर मार दिया.

पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही मधवापुर थाने की पुलिस मंदिर में पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया. थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान रंजीत शाह के रूप में हुई है. वह मधवापुर थाना क्षेत्र के भगवतीपुर स्थान निवासी विजय शाह का दामाद है. थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा है. पुलिस ने उसके परिवार वालों को थाने बुलाया है और मानसिक स्थिति की पुष्टि के लिए मेडिकल जांच की तैयारी की जा रही है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मामले की जांच जारी

पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है और जो भी सच सामने आएंगे, उसके आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी. मंदिर परिसर में फिलहाल शांति है, लेकिन सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

(सुमेधा श्री की रिपोर्ट)

इसे भी पढ़ें: Muzaffarpur Airport: बिहार को मिलेगा नया एयरपोर्ट, इस हवाई अड्डे से जल्द शुरू होगी उड़ान सेवा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >