बेलही गांव में भूमि विवाद में चलीं गोलियां, एक को गोली लगी, पांच गिरफ्तार

बेलही गांव में भूमि विवाद के चलते दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई, जिसमें पांच राउंड फायरिंग हुई. गोली लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे डीएमसीएच रेफर किया गया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है.

Jhanjharpur News: लखनौर थाना क्षेत्र के बेलही गांव में रविवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई. घटना के दौरान करीब पांच राउंड फायरिंग होने का आरोप है. इस दौरान गोली लगने से दिलीप मुखिया गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि मारपीट में ठेठर मुखिया, सहदेव मुखिया, रामप्रसाद मुखिया, मनोज मुखिया और राज कुमार मुखिया घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है.

गोली लगने के बाद डीएमसीएच किया गया रेफर

सभी घायलों को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें अनुमंडल अस्पताल भेजा गया. चिकित्सकों ने दिलीप मुखिया की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया. लखनौर थानाध्यक्ष बेमिशाल कुमार ने बताया कि डीएमसीएच में ऑपरेशन कर दिलीप के शरीर से गोली निकाल ली गई है.

पांच आरोपी गिरफ्तार, ट्रैक्टर जब्त

घटना की सूचना मिलते ही लखनौर थानाध्यक्ष बेमिशाल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विष्णु देव यादव, पवन कुमार, संजीव कुमार, प्रकाश कुमार और शनि कुमार को गिरफ्तार कर लिया. राम निवास मुखिया के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने घटनास्थल से एक ट्रैक्टर भी जब्त किया है.

अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. वहीं, मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार

संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. झंझारपुर (मधुबनी) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >