Madhubani News : होली में सतर्कता बरतें थानाध्यक्ष : एसडीपीओ

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर वन राजीव कुमार ने अनुमंडल क्षेत्र के थानाध्यक्षों के साथ बुधवार को बैठक की.

मधुबनी. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर वन राजीव कुमार ने अनुमंडल क्षेत्र के थानाध्यक्षों के साथ बुधवार को बैठक की. जिसमें सभी थानाध्यक्षों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए. एसडीपीओ ने अगामी पर्व होली शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए थानावार असामाजिक तत्वों की पहचान करते हुए निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. साथ ही पूर्व के आपराधिक इतिहास वाले अपराधियों को चिन्हित कर सीसीए 3 प्रस्ताव समर्पित करने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी थाने के मुख्य शीर्ष में फरार चल रहे दो अपराधियों की प्रत्येक दिन गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. वहीं भूमि विवाद के मामले आने पर तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश सभी थाना अध्यक्षों को दिया. अपराधियों की पहचान कर कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया. इसके अलावे एसडीपीओ ने सभी थानाध्यक्षों से माह में प्रतिवेदित कांड का ढाई गुणा निस्पादन करने, सप्ताह में विशेष अभियान चलाकर अपराधियों को गिरफ्तार करने, न्यायालय एवं विशेष आयोग से संबधित परिवाद का निस्पादन सहित कई निर्देश दिये. उन्होंने सभी थानाध्यक्षों से अपने-अपने क्षेत्र में संघ्या एवं रात्रि गश्ती को प्रभावी बनाने के लिए गश्ती बढ़ाने का निर्देश दिया. साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि थाना स्तर पर सभी विवादों को प्राथमिकता से निपटाया जाना चाहिए और किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचना चाहिए. थाने पर आने वाले आमलोगों के समस्याओं को सुनने व उसका शांतिपूर्ण तरीके से निराकरण करने का निर्देश दिया गया. ताकि आमलोगों के बीच पुलिस की छवि मजबूत हो और लोगों को कानून व्यवस्था पर विश्वास बनी रहे. बैठक में सदर अंचल पुलिस निरीक्षक अभय कुमार, एससी-एसटी थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार राम, नगर अपर थानाध्यक्ष मनोज कुमार, थानाध्यक्ष पंडौल मो. नदीम, अपर थानाध्यक्ष रहिका संदीप कुमार सिंह, सकरी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, खजौली थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार, राजनगर थानाध्यक्ष सचिन कुमार, कलुआही थानाध्यक्ष अर्जुन कुमार, बाबूबरही थानाध्यक्ष चंद्रमणि, महिला थानाध्यक्ष विनिता कुमारी उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >