स्थानांतरित बीडीओ राकेश कुमार ठाकुर को भावभीनी विदाई, नए बीडीओ सतीश कुमार का स्वागत

लदनियां प्रखंड मुख्यालय में आयोजित समारोह में स्थानांतरित प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ठाकुर को भावभीनी विदाई दी गई. उनके कार्यकाल की सराहना की गई और नवपदस्थापित बीडीओ सतीश कुमार का गर्मजोशी से स्वागत हुआ.

Ladania News: प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में बुधवार को प्रमुख प्रमिला देवी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में स्थानांतरित प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) राकेश कुमार ठाकुर को भावभीनी विदाई दी गई. वहीं नवपदस्थापित बीडीओ सतीश कुमार का गर्मजोशी से स्वागत किया गया.

जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मानित

समारोह में प्रखंड के सभी पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. इस अवसर पर राकेश कुमार ठाकुर को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया.

कार्यकाल की हुई सराहना

वक्ताओं ने कहा कि राकेश कुमार ठाकुर ने अपने कार्यकाल के दौरान विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ-साथ आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता दी. उनके कार्यों से वे एक संवेदनशील एवं जनहितैषी अधिकारी के रूप में अपनी पहचान बनाने में सफल रहे.

प्रेम और सहयोग को बताया अविस्मरणीय

अपने संबोधन में राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि लदनियां में मिला प्रेम, सम्मान और सहयोग उनके लिए हमेशा अविस्मरणीय रहेगा. उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >