Madhubani News : बीडीओ ने 1200 से अधिक वोटर वाले बूथ का किया निरीक्षण

विधानसभा चुनाव के लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है. 1200 से ज्यादा वोटर वाले बूथ का निरीक्षण किया.

झंझारपुर. विधानसभा चुनाव के लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है. 1200 से ज्यादा वोटर वाले बूथ का निरीक्षण किया. प्रखंड में कुल 166 मतदान केंद्रों में 30 ऐसे मतदान केंद्र हैं जहां वोटरों की संख्या 1200 से ज्यादा है. बीडीओ अभिलाषा पाठक ने बताया कि इन सभी मतदान केंद्रों पर भौतिक सत्यापन किया जाना है. न्यूनतम आवश्यक सुविधा में बिजली, पानी, शौचालय, रैप के अलावा यह देखना है कि यहां कम से कम दो कमरे हैं कि नहीं. कारण 1200 से ज्यादा मतदाता होने पर तय समय में मतदान के लिए दो अलग-अलग कमरे की जरूरत होगी. शुक्रवार को शंकरपुर, खैरा, शिवोतरा सहित 10 बूथों का भौतिक सत्यापन किया गया. बीडीओ ने बताया कि अगले दो दिनों में सभी 30 बूथ का भौतिक सत्यापन कर लिया जाएगा. जहां कोई त्रुटि होगी उसे एक सप्ताह के अंदर दूर करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >