मधुबनी: बासोपट्टी में सब्जी दुकान से 46 पुड़िया गांजा बरामद, महिला गिरफ्तार

बासोपट्टी पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक सब्जी दुकान से 46 पुड़िया गांजा बरामद किया है. इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है, जिसने नेपाल से मादक पदार्थ की सप्लाई की बात स्वीकार की है.

मधुबनी: मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत बासोपट्टी थाना पुलिस ने एक सब्जी दुकान से गांजा बरामद किया है. पुलिस ने मौके से एक महिला को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार महिला की पहचान बासोपट्टी भानपट्टी रोड निवासी अनिता देवी, पति शंभू प्रसाद गुप्ता के रूप में हुई है.

सूचना पर पुलिस टीम ने दुकान में की छापेमारी

बासोपट्टी थाना के पुलिस अवर निरीक्षक कार्तिक भगत के स्वलिखित बयान पर दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 29 अगस्त को शाम करीब साढ़े पांच बजे सूचना मिली थी कि बासोपट्टी-भानपट्टी रोड स्थित कटघरा में शंभू प्रसाद गुप्ता की पत्नी अनिता देवी अपनी सब्जी दुकान में गांजा बेच रही है.

सूचना के बाद वरीय पदाधिकारी को अवगत कराया गया और टीम का गठन किया गया. टीम में थानाध्यक्ष कार्तिक भगत के नेतृत्व में पुअनि श्याम चौधरी, सिपाही रोशन कुमार, सिपाही पवन कुमार और दंडाधिकारी के रूप में बासोपट्टी अंचल के अधिकारी अनिल कुमार शामिल थे.

पुलिस टीम जब दुकान पर पहुंची तो महिला कटघरा से भागने का प्रयास करने लगी. पुलिस बल ने उसे पकड़ लिया. पूछताछ में उसने अपना नाम अनिता देवी बताया.

काले पॉलीथिन से मिलीं गांजे की 46 पुड़िया

पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान कटघरा के अंदर रखे काले रंग के पॉलीथिन से गांजे की कुल 46 पुड़िया बरामद की गयीं. इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर पॉलीथिन सहित बरामद मादक पदार्थ का कुल वजन 350 ग्राम पाया गया.

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में अनिता देवी ने बरामद गांजे को अपना बताया. प्राथमिकी में दर्ज जानकारी के अनुसार, उसने पुलिस को बताया कि नेपाल निवासी साधु साह नेपाल से गांजा लाकर उसे देता था, जिसे वह अपनी दुकान में रखकर बेचती थी. महिला के अनुसार, गांजे की पुड़िया 50 रुपये प्रति पुड़िया की दर से बेची जाती थी.

महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

थानाध्यक्ष कार्तिक भगत ने बताया कि बिहार में मादक पदार्थों की बिक्री और खरीद संज्ञेय अपराध है. मामले में गिरफ्तार महिला के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें

हरलाखी में 145 किलो गांजा बरामद, SSB-STF ने तस्कर को किया गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Roushan kumar thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >