Madhubani News : मधेपुर में निकाली गयी आयुष्मान प्रभातरैली

आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान में लोगों की सहभागिता बढ़ाने के लिए शनिवार को आयुष्मान प्रभात रैली निकाली गई.

मधेपुर. आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान में लोगों की सहभागिता बढ़ाने के लिए शनिवार को आयुष्मान प्रभात रैली निकाली गई. रैली का नेतृत्व बीडीओ विशाल आनंद ने किया. आयुष्मान प्रभात रैली प्रखंड कार्यालय परिसर से निकली गई. बीडीओ ने आयुष्मान कार्ड की महत्ता पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कार्ड बनाने को लेकर 26, 27 एवं 28 मई को शिविर आयोजित होगी. रैली में पदाधिकारी एवं कर्मियों ने स्लोगन लिखा नारा लगा रहे थे. आयुष्मान कार्ड बनाना है, स्वास्थ्य लाभ उठाना है. स्वास्थ्य बीमा है जरूरी इससे मिले सुरक्षा पूरी. रैली में प्रखंड स्तर के सभी विभागीय पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >