मोबाइल फोन छीनने की नीयत से हमला

बीते शनिवार की रात दरभंगा से जयनगर आ रही पैसेंजर ट्रेन में कोरहिया स्टेशन पर जयनगर लोजपा प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार पासवान के छोटे पुत्र सोनू कुमार पासवान पर कुछ अज्ञात अपराधियों ने चाकू से वार किया.

जयनगर. बीते शनिवार की रात दरभंगा से जयनगर आ रही पैसेंजर ट्रेन में कोरहिया स्टेशन पर जयनगर लोजपा प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार पासवान के छोटे पुत्र सोनू कुमार पासवान पर कुछ अज्ञात अपराधियों ने चाकू से वार किया. पीड़ित सोनू ने बताया कि वह मधुबनी में बजाज फाइनेंस कंपनी में काम करते हैं. हर दिन की तरह शनिवार की रात ट्रेन से जयनगर यूनियन टोल अपने घर लौट रहे थे. अचानक ट्रेन के कोरहिया स्टेशन पर पहुंचते ही कुछ अज्ञात अपराधियों ने चाकू से उनपर हमला किया और मोबाइल फोन छीनने लगा. मोबाइल बचाने की चक्कर में बदमाशों ने पिछले जेब से पर्स छीन कर फरार हो गया. सोनू कंपार्टमेंट में अकेले थे. शोर-शराबा सुनकर दूसरे कंपार्टमेंट के लोग वहां जब तक पहुंचते तब तक बदमाश ट्रेन से उतरकर भाग निकला. घटना की सूचना सोनू ने अपने परिजनों को दी. वहीं परिजनों ने घटना की सूचना जयनगर जीआरपी थाना को दी. जयनगर जीआरपी थाना प्रभारी वीणा देवी ने त्वरित कार्रवाई कर प्राथमिकी दर्ज की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >