Madhubani News : गणेश पूजनोत्सव से माहौल हुआ भक्तिमय

प्रखंड मुख्यालय में गणेश पूजनोत्सव से आस-पास का माहौल भक्तिमय बना हुआ है.

बेनीपट्टी. प्रखंड मुख्यालय में गणेश पूजनोत्सव से आस-पास का माहौल भक्तिमय बना हुआ है. बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान गणपति का दर्शन एवं पूजन के लिए पहुंच रहे हैं. पूजा को लेकर बाबा गणपति गजानंद का विशाल प्रतिमा बनाया गया है. इसके अलावे बाबा भोलेनाथ, मां पार्वती, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती व भगवान कार्तिकेय की प्रतिमा भी स्थापित किये गये हैं, जो भक्तों के लिये आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. बताते चलें कि बेनीपट्टी मुख्यालय में बोलबम गणेश पूजा समिति द्वारा इंदिरा चौक स्थित गणपति धाम में धूमधाम से पूजनोत्सव का आयोजन किया गया है. वहीं 28 अगस्त से चल रहे पार्थिव पूजन व रुद्राभिषेक सोमवार को संपन्न हो गया. देर शाम 56 प्रकार के भोग लगाने और महाआरती संपन्न होने के बाद रात्रि में बधाई महोत्सव का आयोजन किया गया. जिसमें सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा बधाई गीत सहित एक पर एक प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि पार्वती नंदन भगवान गणेश विघ्नहर्ता हैं. इनके आशीर्वाद से सब का कल्याण होता है और हर प्रकार के विघ्न बाधा दूर होता है. 2 सितंबर को गणेश पूजनोत्सव एवं महायज्ञ, 3 सितंबर को गणेश पूजनोत्सव एवं सुंदरकांड और 4 सितंबर को गणेश पूजनोत्सव महायज्ञ सह अग्नि स्थापना कर वैदिक परंपरानुसार हवन के पश्चात कुंवारी कन्या, बटुक, ब्राम्हण, संत सन्यासी महाभंडारा और प्रसाद वितरण किया जायेगा. इसके बाद 5 सितंबर को श्री सत्यनारायण भगवान पूजन और संध्या में विसर्जन शोभायात्रा निकाल गणपति गजानंद सहित समस्त देवी देवताओं के प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >