30 जून से होगा जिला स्तरीय एथलीट मीट प्रतियोगिता

शहर के ललित कर्पूरी स्टेडियम में 30 जून से जिला स्तरीय एथलीट मीट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा.

झंझारपुर. शहर के ललित कर्पूरी स्टेडियम में 30 जून से जिला स्तरीय एथलीट मीट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार चौधरी के नेतृत्व में शनिवार को ललित कर्पूरी स्टेडियम परिसर में एथलीट मीट की तैयारी को लेकर बैठक हुई. एथलेटिक्स मीट में जिले के दर्जनों प्रतिभावान एथलीट इस मीट में हिस्सा लेंगे. जिलाध्यक्ष डॉ अनिल कुमार चौधरी ने कहा कि 30 जून एवं 1 जुलाई को ओपन एवं विद्यालय के बालक बालिका की एथलेटिक्स का आयोजन होगा. इसका निबंध 23 जून से 30 जून के सुबह 7:00 बजे तक किया जाएगा. निबंधन कराने के लिए खिलाड़ियों को आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र की छाया कॉपी उपलब्ध करवाना अनिवार्य है. बैठक में वैभव झा, चंदन कुमार, विष्णु विज्ञान झा, कुंदन यादव, आयुष पासवान, शिवेंद्र दास, नटवर कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >