तीस दिवसीय नाट्य कार्यशाला में कलाकारों ने दी प्रस्तुति

मधुबनी में लोकहित रंग पीठ सेवा संस्थान द्वारा आयोजित 30 दिवसीय नाट्य कार्यशाला में बाल कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

तीस दिवसीय नाट्य कार्यशाला में कलाकारों ने दी प्रस्तुति फोटो परिचय: कार्यशाला में शामिल बाल कलाकार मधुबनी: लोकहित रंग पीठ सेवा संस्थान मधुबनी के तत्वावधान में 30 दिवसीय प्रस्तुति परक हिंदी नाट्य कार्यशाला के आयोजन किया गया. संस्था के निदेशक प्रो. महेंद्र लाल कर्ण ने कहा कि 15 जुलाई को इसका समापन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि नाट्य कार्यशाला में शामिल प्रशिक्षित बच्चे अरविंद कुमार गुप्ता के निर्देशन में नाट्य प्रस्तुति दी. वहीं, किलकारी दरभंगा के बच्चे रवि भूषण मुकुल के निर्देशन में राजा का न्याय नाटक का मंचन अंतिम दिन करेंगे. विदित हो कि 16 जून से संचालित यह नाट्य कार्यशाला प्रयोगात्मक एवं संवाद के आधुनिक तरीके से संचालित की गई. कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को रंगमंच के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराया गया. जिनमें स्वर नियंत्रण, शारीरिक गतिविधि, तात्कालिक अभिनय, चरित्र विकास, मंच पर उपस्थित, टीम वर्क और रचनात्मक अभिव्यक्ति पर राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के डॉ प्रकाश कुमार झा, साहित्य अकादमी से पुरस्कृत ऋषि वशिष्ठ, सहायक प्राध्यापक नाटय प्रवीण कुमार झा, नाटक के सहायक प्राध्यापक प्रो महेन्द्र लाल कर्ण और वरिष्ठ रंगकर्मी अरविंद कुमार गुप्ता द्वारा प्रशिक्षण दिया गया. आगामी 17 जुलाई को जिला खेल एवं कला संस्कृति पदाधिकारी नीतीश कुमार, कलुआही प्रखंड विकास पदाधिकारी अपूर्वा रानी, राजनगर प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ ही कई वरिष्ठ नाट्य कलाकार ने कार्यक्रम में शामिल होने की स्वीकृति प्रदान की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kunjan kumar putt

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >