Madhubani News : जल निकासी की हो व्यवस्था

गौशाला मोहल्ला वार्ड नंबर 15 में विधान परिषद सदस्य घनश्याम ठाकुर ने एक सप्ताह पहले औचक निरीक्षण किया था.

मधुबनी. गौशाला मोहल्ला वार्ड नंबर 15 में विधान परिषद सदस्य घनश्याम ठाकुर ने एक सप्ताह पहले औचक निरीक्षण किया था. निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि यहां जल जमाव की गंभीर समस्या है. मोहल्ला से पानी निकालने का कोई व्यवस्था नहीं है. इस कारण 14 वार्ड का पानी 15 में प्रवेश करता है. वार्ड के राजू कुमार झा ने कहा कि वार्ड नंबर 15 में पानी का बहाव रुका हुआ है. जिसके कारण जल जमाव होता है. गौशाला के पीछे यह वार्ड स्थित है. गौशाला की भी गंदा पानी इसी वार्ड वार्ड के नाले में प्रवेश करता है. जल निकासी व्यवस्था के लिए वार्ड के लोगों ने कई बार नगर निगम के अधिकारी, जिला पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन भी दिया. बावजूद को कार्रवाई नहीं हुई. विधान पार्षद श्री ठाकुर ने निरीक्षण कर अपने लेटर हेड पर लिखकर दिया. श्री झा ने कहा कि अगर चार दिन के भीतर वार्ड से जल निकासी की व्यवस्था नहीं होगी तो लोग नगर निगम कार्यालय पर धरना देंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >