Madhubani News : विशिष्ट शिक्षकों को दिया नियुक्ति पत्र

प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में दो सौ बारह नियोजित शिक्षक अब विशिष्ट शिक्षक कहलाएंगे.

घोघरडीहा. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में दो सौ बारह नियोजित शिक्षक अब विशिष्ट शिक्षक कहलाएंगे. सक्षमता परीक्षा फेज टू उत्तीर्ण करने वाले सभी शिक्षकों को शनिवार को प्रखंड संसाधन केंद्र में औपबंधिक नियुक्ति पत्र भी हस्तगत कराया गया. शनिवार को सक्षमता टू पास विशिष्ट शिक्षकों के लिए नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन हुआ. मुख्य अतिथि प्रखंड विकास विकास पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार धीरज ने वितरण करने इसकी शुरुआत की. बीडीओ ने सभी शिक्षकों को सक्षमता परीक्षा पास कर राज्यकर्मी बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए अपने कर्तव्य को निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया. घोघरडीहा प्रखंड अंतर्गत संचालित प्रारंभिक विद्यालयों के 175 शिक्षकों को एव 6 टू 8 सहित माध्यमिक विद्यालय के 37 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया. इस दौरान सभी बीपीएम प्रखंड परियोजना प्रबंधन इकाई के सभी सदस्यों ने सभी विशिष्ट शिक्षकों को बधाई दी. नियुक्ति पत्र प्राप्त कर शिक्षक काफी खुश नजर आ रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >