अमादा लूटकांड का खुलासा, तीन लुटेरे गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल बरामद

मधुबनी जिले में 15 जून की रात हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लूटा गया मोबाइल फोन, दो बाइक और अन्य सामान बरामद किया है. यह गिरफ्तारी तकनीकी जांच के बाद हुई है.

Madhubani News: राजनगर थाना क्षेत्र के बेल्हबार-मधुबनी सड़क मार्ग पर अमादा गांव के पास 15 जून की रात हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से लूटा गया मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त दो बाइक और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं.

15 जून की रात हुई थी लूट

राजनगर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने बताया कि 15 जून की रात करीब साढ़े नौ बजे अमादा गांव के पास स्थित एक प्लांट के नजदीक मोटरसाइकिल सवार भवेश कुमार सिंह के साथ मारपीट कर लूटपाट की गई थी.

घटना में बदमाशों ने पीड़ित से एक मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और लगभग 700 रुपये नकद लूट लिए थे.

एसआईटी ने तकनीकी जांच से आरोपियों की पहचान की

पीड़ित ने 16 जून 2026 को राजनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. मामले के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया.

तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार आरोपितों से सामान बरामद

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान:

  • चंद्रवीर कुमार यादव, निवासी नाजीरपुर, थाना रहिका
  • विवेक कुमार पासवान, निवासी जितवारपुर, थाना रहिका
  • सुभाष कुमार मंडल, निवासी शेरमा, थाना रहिका, जिला मधुबनी

पुलिस ने इनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं.

एसआईटी टीम ने की कार्रवाई

गिरफ्तारी अभियान में राजनगर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अवधेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक आरती कुमारी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >