Madhubani News : खजौली. थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय, मनियरवा बेलाकोठी विद्यालय में शुक्रवार को 5वीं कक्षा की छात्राएं के साथ शिक्षक ने छेड़खानी की. मामले में पीड़ित छात्रा की माता ने प्राथमिकी दर्ज करायी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पर आरोपित शिक्षक खिड़की तोड़कर फरार हो गया. बताया जा रहा है कि असगर अली नाम का एक शिक्षक विद्यालय के छात्राओं के साथ अक्सर छेड़खानी करता था. विरोध करने पर वह जान से मारने की धमकी देता था. शनिवार को भी उसने एक छात्रा के साथ छेड़खानी की. इस बात की जानकारी पीड़ित छात्रा की मां व गांव के लोगों को हुई. इसके बाद लोग आक्रोशित हो गये और स्कूल पर पहुंच कर आरोपित शिक्षक को एक कमरे में बंद कर दिया. इयकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इसी बीच आरोपित शिक्षक खिड़की तोड़ कर फरार हो गया. असगर अली पर छेड़छाड़ का आरोप लगा छात्रा की माता ने प्राथमिकी दर्ज करायी. थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित शिक्षक पर पास्को एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर फरार शिक्षक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. मौके पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी – 2 , खजौली मनोज राम ने पीड़ित छात्रा से बयान दर्ज किया. इस दौरान इंस्पेक्टर अभय कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
