मधुबनी. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सखी बहिनपा मैथिलानी समूह ने सदर अस्पताल में रक्तदान सह सम्मान शिविर लगाया. इस दौरान सखी बहिनपा व अयाची नगर युवा संगठन के तत्वावधान में 30 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया. मौके पर सखी बहिनपा मैथिलानी समूह की अध्यक्ष आरती झा ने कहा कि सखियां नियमित रक्तदान करती हैं. इस रक्तदान सह सम्मान शिविर का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ हरेंद्र कुमार , सखी बहिनपा अध्यक्ष आरती झा, क्राइम ब्रांच महिला डीएसपी रश्मि कुमारी, ब्लड बैंक अधिकारी डॉ कुणाल कौशल, स्टेट बैंक के मैनेजर कमल देव यादव ने किया. सिविल सर्जन ने कहा जिले की प्रथम महिला रक्तदान डोनर संस्था है सखी बहिनपा. यह संस्था नियमित रक्तदान करती है. युवाओं को ब्लड डोनेट करना चाहिए. डॉ कुणाल ने कहा एक साल के अंदर इस संगठन का ये चौथा रक्तदान शिविर है. वहीं, स्टेट बैंक मैनेजर कमल देव यादव ने कहा कि मुझे भी रक्तदान करने का मौका मिला. वहीं, विक्की मंडल ने कहा इस संस्था के साथ मिलकर रक्तदान करने में गर्व महसूस होता है. मौके पर सखी बहिनपा मधुबनी की प्रभारी छाया मिश्रा, मीनाक्षी कुमारी, रागनी मिश्रा, नीरजा सिंह, अंजना मिश्रा, दीपा ठाकुर, गीता झा, रौशन ठाकुर, मुनींद्र कर्ण, अमित कुमार झा, ऋषिकेश कर्ण, रंजन कुमार, सुभाष झा,अमित किशोर झा रक्तदान के दौरान काफी उत्साहित रहे..
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
