Madhubani News : विद्युत विभाग ने एजेंसी के कर्मी को किया सम्मानित

विद्युत प्रमंडल झंझारपुर से जुड़े नारायणपुर प्रशाखा की ओर से लक्ष्य के अनुरूप बेहतर कार्य हुआ है.

झंझारपुर. विद्युत प्रमंडल झंझारपुर से जुड़े नारायणपुर प्रशाखा की ओर से लक्ष्य के अनुरूप बेहतर कार्य हुआ है. बिल वसूली में लगे एजेंसी के सुपरवाइजर एवं डिफॉल्टर उपभोक्ता से वसूली के लिए कार्यपालक सहायक को कार्यपालक अभियंता रमेश कुमार ने गिफ्ट देकर सम्मानित किया. कार्यपालक अभियंता ने मेगा क्लेवर एजेंसी के सुपरवाइजर सरोज कुमार ठाकुर एवं विद्युत आपूर्ति प्रशाखा नारायणपुर कार्यपालक सहायक संदीप कुमार को गिफ्ट देकर किया. सहायक विद्युत अभियंता रवींद्र कुमार ने बताया कि 8 मार्च 2025 तक कुल 2.70 करोड़ रुपये के लक्ष्य में 60 लाख वसूली की गयी, जो अभी तक विद्युत आपूर्ति प्रमंडल झंझारपुर में सबसे अव्वल प्रतिशत 22 फीसद रहा है. उसी प्रकार विद्युत आपूर्ति प्रशाखा नारायणपुर के कार्यपालक सहायक संदीप कुमार ने डिफॉल्टर कंज्यूमर तक रेड नोटिस का लक्ष्य 700 के विरुद्ध 574 उपभोक्ता तक पहुंचाकर 146 उपभोक्ता से उसूली की गई, जो 25 फीसदी होता है. पूरे विद्युत आपूर्ति प्रमंडल झंझारपुर में इनका उत्कृष्ट योगदान रहा है. कार्यक्रम में प्रशासी पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार सुमन मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >