Video: चर्चे में है बिहार के इस मजदूर का प्रेम विवाह, इंटर रिजल्ट और इंस्टाग्राम का है गजब कनेक्शन

Bihar News: मधुबनी में सोशल मीडिया पर शुरू हुई प्रेम कहानी शादी तक पहुंच गई. रहीका थाना क्षेत्र की मनीषा कुमारी और सकरी थाना क्षेत्र के रोशन कुमार दास ने मंगलवार को मंदिर में सादगी से शादी कर ली. जिसका वीडियो आप देख सकते हैं.

Bihar News: बिहार के मधुबनी में सोशल मीडिया पर शुरू हुई प्रेम कहानी ने मंदिर में सादगी भरी शादी के साथ नया मोड़ ले लिया. रहीका थाना क्षेत्र की 19 वर्षीय मनीषा कुमारी और सकरी थाना क्षेत्र के 23 वर्षीय रोशन कुमार दास ने चार साल तक छुप-छुपकर मिलते रहने के बाद मंगलवार को शादी कर ली. खास बात यह रही कि न कोई बारात थी, न कोई पंडित बस प्रेम था. जो उन्हें एक-दूसरे के साथ सात जन्मों के बंधन में बांधने के लिए काफी था.

इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार

मनीषा ने बताया कि 2021 में इंस्टाग्राम पर रोशन से उसकी पहली बातचीत हुई. पहले चैट, फिर फोन पर बातें, और फिर मेलों व अन्य मौकों पर मुलाकातें होती रहीं. धीरे-धीरे दोनों का रिश्ता इतना मजबूत हो गया कि वे अलग रहने की कल्पना भी नहीं कर सकते थे.

मंदिर में निभाई शादी की रस्में

रोशन और मनीषा ने स्थानीय काली मंदिर में शादी रचाई. दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई, रोशन ने मनीषा की मांग में सिंदूर भरा और सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाईं. शादी के वक्त वहां मौजूद महिलाओं ने गवाह बनकर इस प्रेम विवाह को अपनी सहमति दी, जबकि दोस्तों ने शादी के वीडियो और तस्वीरें कैद कीं.

परिवार की प्रतिक्रिया और समाज का संदेश

हालांकि, इस शादी पर परिवारों की क्या प्रतिक्रिया रही, यह अभी साफ नहीं है, लेकिन मनीषा और रोशन अपने फैसले से बेहद खुश हैं. उनका कहना है कि “प्यार जाति, पेशे या सामाजिक मान्यताओं का मोहताज नहीं होता, बस दो दिलों की सच्ची चाहत ही सबसे बड़ी बात होती है.”

Also Read: पटना में चीफ इंजीनियर के ठिकानों पर मिले करोड़ों रुपये, नोटों की गिनती के लिए मंगाई गई मशीन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >