Madhubani News : 151 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर दी सलाह

सीएचसी के ओपीडी में शुक्रवार को गर्भवती महिलाओं का एएनसी जांच सीएचसी प्रभारी डॉ. ज्योतिंद्र नारायण के नेतृत्व में की गयी.

खजौली. सीएचसी के ओपीडी में शुक्रवार को गर्भवती महिलाओं का एएनसी जांच सीएचसी प्रभारी डॉ. ज्योतिंद्र नारायण के नेतृत्व में की गयी. एएनसी जांच में कुल 151 महिलाओं की बीपी, मधुमेह, हिमोग्लोबिन, एचआइबी स्कैनिंग, एंटीएचसीबी, खून, पेशाब सहित अन्य जांच कर उचित परामर्श दिया गया. मुफ्त दवा भी दी गई. सीएचसी प्रभारी चिकित्सा दाधिकारी डॉ. ज्योतिंद्र नारायण, डॉ. शत्रुघ्न कुमार एवं डॉ. शाहिद एकवाल बारी बारी से जांच की. स्वास्थ्य प्रबंधक अर्चना भट्ट प्रत्येक मरीज को चाय, बिस्कुट, नमकीन, पेयजल, मिक्सचर, सेव, केला, नारंगी, अनार अल्पाहार दिया. गर्भवती को बैठने के लिए दरी, कुर्सी की व्यवस्था की गयी थी. हेल्थ मैनेजर अर्चना भट्ट ने बताया कि हर महीने के 9 तारीख को गर्भवती महिलाओं को ए एनसी जांच के लिए सीएचसी में कैंप लगाया जाता है. जांच के दौरान में जीएनएम रेखा कुमारी, काउंसलर पिंकू कुमारी, एएनएम माला कुमारी ने सहयोग किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >