Madhubani News : उर्वरक की कालाबाजारी करने वाले विक्रेताओं पर होगी कार्रवाई

इ - किसान भवन के सभागार में शुक्रवार को जिला कृषि पदाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक हुई.

खजौली. इ – किसान भवन के सभागार में शुक्रवार को जिला कृषि पदाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता समिति की अध्यक्ष सह- प्रमुख कुमारी उषा ने की. जिसमें उर्वरक की आवश्यकता, उर्वरक की उपलब्धता, वितरण की व्यवस्था, उर्वरक की कालाबाजारी एवं जमाखोरी की रोकथाम सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई. प्रखंड कृषि पदाधिकारी रास बिहारी ने समिति के अध्यक्ष से मांग पत्र भेजने का अनुरोध किया. वरीय उप समाहर्ता सह बीडीओ रूपेश कुमार ने कहा कि किसानों को हर हाल में सरकारी दर पर उर्वरक उपलब्ध हो. उर्वरक की कालाबाजारी एवं जमाखोरी करने वाले उर्वरक विक्रेता पर कार्रवाई होगी. मौके पर प्रशिक्षु बीएओ गीता कुमारी शंभु नाथ ठाकुर, करण सिंह रामबाबू, विनोद पांडे, जयनाथ ज्योति, विद्यासागर, जयप्रकाश यादव, केडी सिंह, शैलेंद्र कुमार सहित मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >