Madhubani News : सीएसपी संचालक ने मारपीट कर 1.33 लाख रुपये छीनने का लगाया आरोप, केस

प्रखंड मुख्यालय स्थित एसबीआइ के सीएसपी संचालक प्रदीप कुमार यादव ने मारपीट व रुपये छिनतई का आरोप लगा रविवार को स्थानीय थाना में प्राथमिक दर्ज करायी.

खजौली. प्रखंड मुख्यालय स्थित एसबीआइ के सीएसपी संचालक प्रदीप कुमार यादव ने मारपीट व रुपये छिनतई का आरोप लगा रविवार को स्थानीय थाना में प्राथमिक दर्ज करायी. उन्होंने प्राथमिकी में कहा है कि शनिवार को लगभग 5 बजे सीएचसी बंद कर बाइक से अपने घर शराबे जाने क्रम में पूर्व की दुश्मनी के कारण कोसी नहर पुलिया के पास दतुआर निवासी राहुल कुमार साह अपने तीन सहयोगी के साथ रोक मारपीट कर घायल कर दिया. इस दौरान पिट्ठू बैग व पॉकेट में रखे एक लाख तैंतालीस हजार रुपये छीन कर भाग गये. घटना के बाद वे बेहोश होकर सड़क पर गिर गये. वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने उन्हें घायल अवस्था में देखकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खजौली में भर्ती कराया. सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल मधुबनी रेफर कर दिया. सीएसपी संचालक ने कहा कि घटना के दो दिन पूर्व राहुल कुमार साह सीएसपी केंद्र पर गुटखा खाकर थूकने लगा. मना करने पर उन्होंने अंजाम भुगतने की धमकी दी थी. थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व की दुश्मनी के कारण मारपीट कर रुपये की छिनतई की. मामले में पुलिस आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >