Crime News. नाबालिग से यौन शोषण का आरोपित गिरफ्तार

प्रखंड के एक गांव में रहने वाली नाबालिग के साथ यौन शोषण करने वाले 48 वर्षीय मो. रियाज खां को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार 25 जुलाई को पीड़ित नाबालिग के पिता ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

Crime News. झंझारपुर. प्रखंड के एक गांव में रहने वाली नाबालिग के साथ यौन शोषण करने वाले 48 वर्षीय मो. रियाज खां को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार 25 जुलाई को पीड़ित नाबालिग के पिता ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी. जिसमें मो. रियाज खां को आरोपित बनाया गया था. आरोप है कि वह शादी का झांसा देकर लगातार नाबालिग के साथ अवैध संबंध बनाया. 20 जुलाई को फिर से अवैध संबंध बनाने के बाद शादी से इंकार किया. मजबूरन नाबालिग अपने माता-पिता को सारी बात बताई. 25 जुलाई को मामला दर्ज कराया. एसडीपीओ पवन कुमार ने पूरे मामले की जांच कर कांड को सत्य पाया था. आरोपी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था. तभी से वह लगातार फरार चल रहा था. एसडीपीओ ने एक स्पेशल टीम गठित की थी. जिसमें अररिया संग्राम थाना के एसएचओ बलवंत कुमार, अपर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सेंगर, एएसआई संजय कुमार सिंह को शामिल किया था. गुप्त सूचना मिली कि आरोपी बरदाहा गांव में अपनी ननिहाल में छुपा हुआ है. जहां से पुलिस ने उसे अपने संरक्षण में लेकर सुबह अररिया संग्राम पहुंची. रविवार को ही न्यायिक हिरासत में भेजा गया. पास्को अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है. दूसरी तरफ रियाज खान की पत्नी साजदा खातून ने सपा को आवेदन देकर अपने पति को निर्दोष बताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >