रहिका. जिला मुख्यालय से सटे रहिका थाना पुलिस ने संध्या गस्ती के दौरान थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप के नेतृत्व मे गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के जितवारपुर वार्ड 14 निवासी हरी पासवान के कटघरा दुकान से 1किलो 10 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया. रहिका थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार हरी पासवान के विरुद्ध सुसंगत धाराओं मे प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत मे लेने के लिये व्यवहार न्यायालय मधुबनी भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
