अंधराठाढ़ी में एबीवीपी के रक्तदान शिविर में 30 युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने अंधराठाढ़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया. 30 युवाओं ने रक्तदान कर समाजसेवा का अनूठा उदाहरण पेश किया. यह आयोजन रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया था.

Madhubani News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सात दिवसीय कार्यक्रम के चौथे दिन अंधराठाढ़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 30 युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाजसेवा का संदेश दिया.

अतिथियों ने किया शुभारंभ

रक्तदान शिविर का उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उमेश कुमार राय, एबीवीपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पूजा कश्यप तथा समाजसेवी संजय चौधरी ने संयुक्त रूप से किया.

रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर

आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग करना है. उन्होंने युवाओं से नियमित अंतराल पर स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील भी की.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम के सफल आयोजन में एबीवीपी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही. इस अवसर पर विष्णु विज्ञान झा, रोहित झा, शिक्षक श्यामाचरण झा, निखिल झा, नटवर झा, सरोज राम, शशि चौधरी, लक्ष्मण, कृष्णा यादव, सत्यम चौधरी, गौरव कुमार, चीकू कुमार, शुभम कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shiv kumar mahato

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >