बाइक की ठोकर से युवक की मौत

थाना क्षेत्र स्थित एनएच 227 पर बलबा के नजदीक बाइक की ठोकर से एक युवक की मौत हो गयी.

मधवापुर. थाना क्षेत्र स्थित एनएच 227 पर बलबा के नजदीक बाइक की ठोकर से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान दुर्गापट्टी खराज टोल निवासी 35 वर्षीय संतोष सदा के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक भुइयां पूजा के दौरान गांव की सीमा बांधने के क्रम में सड़क से गुजर रहा था, उसी वक्त बासुकी की ओर से साहरघाट की तरफ जा रही एक बाइक ने उन्हें ठोकर मार दी. जिससे उनकी मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने वहां पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया. वहीं शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया. यह जानकारी देते हुए मधवापुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार चौधरी ने कहा है कि पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया गया. इस मामले मे अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >