Crime News. वैगनआर से 480 बोतल नेपाली शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

अरेर थाना क्षेत्र के जमुआरी गांव के पास से अरेर थाना पुलिस ने एक वैगनआर कार से 480 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद किया.

Crime News. बेनीपट्टी. अरेर थाना क्षेत्र के जमुआरी गांव के पास से अरेर थाना पुलिस ने एक वैगनआर कार से 480 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद किया. साथ ही एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है. पकड़े गये तस्कर की पहचान दरभंगा जिले के केवटी थाना के रनवे पुरानी टोल निवासी राजेश कुमार यादव के रूप में की गई है. मिली जानकारी के अनुसार अरेर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि कार में शराब रखकर अरेर की ओर ले जाया जा रहा है. इस सूचना के आधार पर एसएचओ नेहा निधि के नेतृत्व में एसआइ निरंजन कुमार व पुलिस बल के साथ जमुआरी पहुंची. पुलिस ने वाहन जांच अभियान शुरू की. इसी क्रम में एकतारा की ओर से एक बैगनआर कार गुजरने लगी. जिसे पुलिस बल ने रोककर तलाशी ली. कार में शराब रखा हुआ मिला. शराब बरामद होते ही पुलिस ने कार सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. शराब लदे कार को जब्त कर थाने ले आई. बरामद शराब की मात्रा 144 लीटर नेपाली देसी शराब बताया जा रहा है. अरेर थानाध्यक्ष ने कहा कि पकड़े गये तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >