Madhubani News : घोघरडीहा में आयुष्मान कार्ड बनाने को माइक्रो प्लान तैयार

आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में 26 से 28 मई तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

घोघरडीहा. आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में 26 से 28 मई तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है. बीडीओ धीरेंद्र कुमार धीरज ने इसके लिए माइक्रो प्लान तैयार कर कार्यपालक सहायक एवं संबंधित अधिकारी को पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्ड निर्माण के लिए दायित्व सौंपा है. सामुदायिक भवन बसुआरी पंचायत में नीतू कुमारी, पंचायत भवन सांगी में मो. आशिक, शिव मंदिर अमही में देवराज कुमार, ठाकुर बाबा स्थान पैंता ब्रह्मपुर दक्षणी में पूजा कुमारी, पुस्तकालय भवन परसा दक्षिणी में रेवनी कुमारी, पंचायत भवन पिरोजगढ़ में खुशबू कुमारी, सामुदायिक भवन परसा उतरी में जितेंद्र कुमार राम, पंचायत भवन छजना में विवेक कुमार, पंचायत भवन चिकना में रुबी कुमारी, ब्रह्म स्थान वार्ड 2 विशनपुर में मो. जावेद, पंचायत सरकार भवन ब्रह्मपुरा-बथनाहा में सोनिका कुमारी, जागेश्वर स्थान इनरवा पंचायत में प्रियंका कुमारी, पंचायत भवन सुदै रतौली में लालू कुमार यादव, सरौती पंचायत के पंचायत भवन में अर्जुन कुमार, पंचायत भवन केवटना में नीलम कुमारी, सामुदायिक भवन ब्रह्मपुर उतरी नंदनी कुमारी, पंचायत सरकार भवन नौआबाखर में जयशंकर कुमार एवं प्रखंड कार्यालय पर सुमन कुमार को आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >