Madhubani News : वाहन जांच अभियान 78 हजार रुपये का चालान काटा

जिला मुख्यालय में सड़क सुरक्षा के लिए ट्रैफिक पुलिस ने रविवार की सुबह वाहन जांच अभियान चलाया.

मधुबनी. जिला मुख्यालय में सड़क सुरक्षा के लिए ट्रैफिक पुलिस ने रविवार की सुबह वाहन जांच अभियान चलाया. यह अभियान दरभंगा प्रक्षेत्र के डीआइजी के निर्देश पर चलाया गया. इस दौरान दर्जनों बाइक चालक से हेलमेट नहीं पहनने के कारण चालान काटा गया. डीएसपी ट्रैफिक सुजीत कुमार ने बताया कि यह विशेष अभियान सड़क दुर्घटना में लगातार हो रही वृद्धि और लोगों की लापरवाही को देखते हुए चलाया गया. हेलमेट नहीं पहनना जान जोखिम में डालना है. हमारा मकसद दंड देना नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक करना है. ट्रैफिक विभाग ने इस अभियान के साथ-साथ लोगों से अपील की है कि वह खुद सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें. खासकर युवाओं को इस विषय में गंभीरता से सोचनी चाहिए. सुबह सवेरे ट्रैफिक पुलिस थाना चौक पर जांच अभियान चलाने से हड़कंप मच गया. चालान की राशि तत्त्काल नहीं जमा कर पाएं. उनका ऑन लाइन चालान काटा गया. कई बाइकर्स तो दूर से ही चालान कटते देखकर बाइक घुमाकर भाग गए. ट्रैफिक डीएसपी सुजीत कुमार ने बताया कि बगैर हेलमेट पहने बाइक चालकों से 78 हजार रुपये का चालान काटा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >