Madhubani News : एनीमिया से बचने के लिए आयरन युक्त आहार जरूरी

सीएचसी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शाहिद एकवाल के नेतृत्व में टेस्ट ट्रीट टॉक ( एनीमिया) कैंप का आयोजन किया गया.

खजौली. रसीदपुर पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में गुरुवार को सीएचसी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शाहिद एकवाल के नेतृत्व में टेस्ट ट्रीट टॉक ( एनीमिया) कैंप का आयोजन किया गया. शिविर में 1 से 9 वीं कक्षा के कुल 253 छात्र-छात्राओं की हीमोग्लोबिन की जांच कर परामर्श दिया. वहीं, पिरामल के पीएल पंकज कुमार ने बताया कि प्रत्येक बुधवार को खाना खाने के बाद आयरन की गोली भोजन के बाद खाने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को अगले तीन माह के लिए आयरन की नीली व गुलाबी गोली विद्यालय में उपलब्ध कराया. कहा कि एनीमिया खून की कमी से बचने के लिए आयरन युक्त आहार में हरी साग, सब्जी, नींबू,आंवला सहित अन्य वस्तु को आहार के रूप में लेना अनिवार्य है. कोई भी छात्र- छात्रा के हाथ पैर में सूजन, जीभ में उजलापन, नाखून में उजलापन, चिरचिरापन, सांस फूलना, थकान महसूस होने के बारे में परामर्श देकर एनीमिया के लक्षण की जानकारी दी. मौके पर एलटी अमरेंद्र कुमार, विद्यालय के एचएम संजीव कुमार, सीता सुमन सहित शिक्षक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >